ढीमरखेड़ा: ग्राम कछार गांव में विधायक बने पिता, बेटी की शादी में निभाया इंसानियत का फर्ज
कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र के ग्राम कछार गांव बड़ा में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। मजदूर सुमंत कोल ने बेटी की सगाई की, लेकिन अगले ही दिन उनका अचानक निधन हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और बेटी की शादी संकट में आ गई। मामले की जानकारी मिलते ही धीरेंद्र बहादुर सिंह ने परिवार का सहारा बनते हुए शादी की जिम्मेदारी उठाई।