इटारसी: जवाहर बाजार स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर प्याऊ में विद्युत दोष से आग लगी, दमकल ने काबू पाया
इटारसी के जवाहर बाजार में मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे झूलेलाल मंदिर प्याऊ में अचानक आग लग गई। जिसमें बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते प्याऊ से धुआं निकलने लगा घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम को दी मौके पर इस दौरान संयुक्त रूप से पुलिस एवं नगर पालिका के कर्मचारी भी पहुंच गए।