मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर मालजी टोला में रेलवे पटरी के समीप स्थित एक खाली जमीन में वर्षों पुराना बेल का जीवित पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जमीन मालिक शेल देवी ने मधुसूदनपुर थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।