कुंडा: हथिगवां इलाके के एक गांव में शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और यौन शोषण का आरोप
हथिगवां इलाके के एक महिला ने शनिवार शाम 5 बजे एसपी को शिकायती पत्र देकर शिक्षक पर अपनी बेटी के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी तय होने के बाद राहुल ने घर बनवाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगे और शादी का झांसा देकर युवती के साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी और उसका परिवार शादी से मुकर रहे हैं।