दमयंती नगर: मुख्यमंत्री ने बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को किया "जीवन रक्षा पदक" से सम्मानित, ट्रेन हादसे मे गंवाया था हांथ
दमोह। बांदकपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया। नवंबर 2024 में रेलवे ट्रैक पर बचाव कार्य के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनका बायां हाथ कट गया था। करीब तीन महीने बाद उन्होंने ड्यूटी संभाली। एसपी आनंद कलादगी ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।