जमुई: नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: बरहट में अंतिम नक्सली स्मारक किया गया ध्वस्त
Jamui, Jamui | Apr 14, 2026 जमुई के बरहट प्रखंड में नक्सलवाद के प्रतीक रहे अंतिम स्मारक को सोमवार शाम 4 बजे पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में ध्वस्त कर दिया गया। गुरमाहा गांव के पास स्थित इस स्मारक को बरहट थाना पुलिस और एसटीएफ ने जेसीबी से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई का नेतृत्व बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय, सीओ किसलय कुमार, एसटीएफ डीएसपी और थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने किया।