शाहगंज: पनौली गांव में सिर पर ठोस वस्तु से प्रहार कर महिला की हत्या, जेवरात गायब
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के पनौली गांव में सोमवार को नव निर्मित मकान में 48 वर्षीय विवाहिता गुड़िया पत्नी मुख्तार अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला के माथे और सिर के पिछले हिस्से में किसी ठोस वस्तु से प्रहार के निशान मिले हैं। स्वजनों ने हत्या के बाद सोने की चेन, कान की बालियां और पायल गायब होने का आरोप लगाया है। बताया गया कि महिला नए मका