राऊ: वाशिंग मशीन खरीदने के नाम पर ₹10,000 की धोखाधड़ी, कृष्णा पैराडाइज निवासी ने फार्म थाने में शिकायत दर्ज कराई
Rau, Indore | Dec 14, 2024 इंदौर राऊ थाना क्षेत्र की कृष्णा पैराडाइस कॉलोनी में रहने वाले रितेश भदोरिया नामक युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जिसमें फरियादी के द्वारा अपनी वाशिंग मशीन बेचने के लिए एक ऐड डाला था। जिसे खरीदने के नाम पर उसे बारकोड भेजा गया था। जिसमें उसके साथ 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी हो गई। वहीं इस मामले में फरियादी के द्वारा शिकायत दर्ज कराई है।