राऊ: क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर छात्र से 10 हजार रुपये की ठगी, पॉर्न वीडियो देखने के नाम पर दबाव बनाया, शुभम रेसिडेंसी का मामला
Rau, Indore | Dec 13, 2024 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शुभम रेसिडेंसी में रहने वाले बीकॉम के छात्र के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें भोपाल क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर छात्र को मोबाइल पर पॉर्न वीडियो देखने के नाम पर धमकाया गया और उससे 10 हजार की राशि वसूल ली गई। जिसके बाद भी आरोपी लगातार 40 हजार के लिए छात्र को परेशान कर रहे थे।