राऊ: राऊ पुलिस ने ट्रैक्टर चोर से की पूछताछ, दोस्तों से झूठ बोलकर उज्जैन में छुपाया था ट्रैक्टर, श्रमिक कॉलोनी का मामला
Rau, Indore | Dec 10, 2024 इंदौर के राऊ थाना पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रैक्टर चोरी मामले में द्वारकापुरी निवासी विष्णु शर्मा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ट्रैक्टर चोरी कर अपने दोस्तों को झूठ बोलकर यह ट्रैक्टर उज्जैन जिले के तराना गांव में छुपाया था। जिसमें उसने अपने दोस्तों को बताया था कि उसे उधारी के पैसे के बदले यह ट्रैक्टर लिया है।