राऊ: पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहित ने संजय नगर केट रोड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, राऊ पुलिस मामले की जांच कर रही है
Rau, Indore | Dec 11, 2024 इंदौर के राउ इलाके में रहने वाली एक 26 साल की महिला ने पति से विवाद के बाद सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि परिवार में बेटी की मान का प्रोग्राम था। पत्नी ने पति से हिसाब-किताब करने की बात की। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिससे नाराज आशा पति सुरेश बागरी, निवासी संजय नगर केट रोड ने फांसी लगा ली।