गिद्धौर: Paytm से ₹80 हजार की साइबर ठगी, BGMI UC गिफ्ट कार्ड के नाम पर 8 बार में रकम निकाली
सदर थाना क्षेत्र के अब्बल मोहल्ला में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के निवासी परवेज आलम के बैंक खाता संख्या 645602010004808 से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। घटना 30 अप्रैल 2026 की है, जब Paytm मोबाइल ऐप के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की कुल आठ बार निकासी की गई। पीड़ित परवेज आलम ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया