बुढ़नपुर: पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज़ अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस के ख़िलाफ़ लगाए नारे, कार्रवाई की माँग
आज़मगढ़ ज़िले के बूढ़नपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने आज मंगलवार को दो बजे अतरौलिया पुलिस के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया व हो जमकर नारे लगाए अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस के सह से अधिवक्ता के ज़मीन पर विपक्षी कब्ज़ा कर रहे हैं पुलिस अपराधियों की पीठ थपथपाने पर लगी हुई है पीड़ित अधिवक्ताओं ने ज़िले के वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई करने की माँग की है