बंदगांव: 11 साल पुराने सड़क जाम मामले में कुड़मी समाज के 38 लोग बरी, खुशी में बांटे लड्डू, फोड़े पटाखे
आदिवासी कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर करीब 11 वर्ष पूर्व हुए सड़क जाम मामले में न्यायालय ने बंदगांव प्रखंड के 38 लोगों को बरी कर दिया है। फैसले के बाद समाज के लोगों ने राहत की सांस ली और न्यायालय के प्रति आभार जताया।