बीरपुर: केंद्रीयकृत रसोई घर का दूसरे दिन भी अनुश्रवण, खाद्य सामग्री के स्टॉक का भौतिक सत्यापन हुआ
वीरपुर स्थित एकता शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित केंद्रीयकृत रसोई घर का शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे लगातार दूसरे दिन भी अनुश्रवण किया गया। इस दौरान भगवानपुर प्रखंड के मध्याह्न भोजन साधन सेवी मोहम्मद दाऊद आलम ने रसोई घर की साफ-सफाई, तैयार भोजन की गुणवत्ता एवं खाद्य सामग्री के स्टॉक की गहन जांच की।