दिनांक 11.06.26 को श्रीकृष्णापुरी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ऑटोमस रेस्टोरेंट के समीप एक व्यक्ति के साथ दूसरे व्यक्ति द्वारा हाथापाई, मारपीट एवं चाकू से हमला किया गया है।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सचिवालय-01, पटना एवं थानाध्यक्ष, श्रीकृष्णापुरी के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 15.06.26 को उक्त घटना में संलिप्@@त प्राथमिकी नामजद अभियुक्त सुधांशु कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।
अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है ।
उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध डॉ अनु कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सचिवालय 01 पटना द्वारा दी गई बाइट...