पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,यह सौभाग्य की बात है कि सीएम नीतीश कुमार भाजपा के साथ आ गए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 90 के दशक में बिहार के लोग और बिहार के युवा पलायन कर गए यह एक कटु सत्य है। मौके पर गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ आ गए।