पटना ग्रामीण: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल पटना से दिल्ली रवाना, कहा- एसबीआई भारतीय जनता पार्टी की शाखा हो गई है क्या?
गुरुवार की शाम छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एसबीआई द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को 3 माह बाद दिए जाने को लेकर उन्होंने आज पटना में प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एसबीआई भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी हो गई है क्या?