पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, एनडीए या भाजपा के लोग नहीं बताते हैं अपनी उपलब्धि
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने राजद कार्यालय में गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, बिहार में 17 वर्षों से एनडीए की सरकार रही है लेकिन वह लोग अपनी उपलब्धि नहीं बताते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के लोगों ने एनडीए को 39 सांसद दिए लेकिन भाजपा ने बिहार के लोगों को क्या सौगात दिया, इस बारे में भी बात नहीं होती है।