पटना ग्रामीण: डाक बंगला चौराहे के पास अपराधियों ने दिल्ली के स्वर्ण व्यापारी पर चलाई गोली, सोने से भरे बैग लूटे
दिल्ली के स्वर्ण व्यापारी पर गुरुवार को डाक बंगला चौराहे के पास अपराधियों ने गोली चला दी और पीड़ित के हाथ से सोने से भरे बैग छीन कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जब अपराधी बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे तब व्यापारी ने इसका विरोध किया इसके बाद अपराधियों ने व्यापारी पर गोली चला दी। गनीमत रही की गोली व्यापारी के हाथ में लगी है।