पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना के सिपारा पुल के पास हाइवा से कुचलकर एक युवक की मौत
जक्कनपुर में सिपारा पुल के पास हाइवा से कुचलकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक परसा बाजार के सोता चक निवासी मनीष साहू पेंटर का काम करता था। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।