पटना ग्रामीण: राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने राजद कार्यालय में कहा- बिहार में पूरी तरह से गुंडाराज कायम हो गया है
गुरुवार को पटना के डाक बंगला चौराहे के पास दिल्ली के एक स्वर्ण व्यापारी पर अपराधियों ने गोली चला दी जिसे लेकर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जिस तरह से अपराधी दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहत से शहर को शांत कर रहे हैं, लगता ही नहीं है कि बिहार में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी तरह से गुंडाराज कायम हो गया है।