जांजगीर: स्कूल के वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच में दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई
शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा भुईगांव के प्रधान पाठक से संबंधित वायरल वीडियो का कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।