रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहरा बायपास ओवरब्रिज के नीचे कथित गांजा बिक्री का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वृद्ध महिला कागज में गांजा भरकर पुड़िया बनाती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नागरिकों का दावा है कि कई बार पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब वायरल वीडियो के बाद समान थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस जांच कर क्या कार्रवाई करती है।
#RewaNews #RewaBreaking #Ratहरा #RatहराBypass #SamanThana #RewaPolice #GanjaNews #DrugNews #MPNews #MadhyaPradeshNews #ViralVideo #PoliceAction #CrimeNews #DrugFreeMP #NashaMukti #BreakingNews #LatestNews #Virat24News #रीवा_न्यूज #रतहरा_बायपास #समान_थाना #गांजा_कारोबार #नशे_का_कारोबार #वायरल_वीडियो #पुलिस_कार्रवाई #मध्यप्रदेश_समाचार