आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का विरोध, आदिवासी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विभाग का पुराना नाम यथावत रखने की मांग, निर्णय वापस नहीं लेने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
**कांकेर।** छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किए जाने के निर्णय का छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने विरोध किया है। इस संबंध में जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी उत्तर बस्तर कांकेर के जिलाध्यक्ष सुनाराम तेता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभाग का पूर्व नाम यथावत रखने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किए जाने के निर्णय पर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस को आपत्ति है। संगठन का कहना है कि विभाग का पुराना नाम आदिम जाति विकास विभाग ही रखा जाना चाहिए तथा नाम परिवर्तन के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
आदिव�
Kanker, Kanker | Oct 23, 2026