प्रेस विज्ञप्ति 457, दिनांक 11.06.2026
किशनगंज मुख्यालय के महालेखाकार कार्यालय, बिहार,पटना द्वारा गुरुवार को जिला परिषद स्थित मेची सभागार, किशनगंज में पेंशन स्वीकृति एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न कार्यालयों के पेंशन स्वीकृति पदाधिकारियों द्वारा भेजे जाने वाले पेंशन मामलों में त्रुटियों की संख्या में कमी लाना तथा वित्तीय प्रावधानों के सही अनुपालन एवं लेखांकन संबंधी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाना था।
कार्यशाला में प्रधान महालेखाकार, AG, बिहार संतोष कुमार, उपमहालेखाकार, AG, बिहार ओमकार एवं जिला पदाधिकारी विशाल राज उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO), पेंशन स्वीकृति पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे।
महालेखाकार कार्यालय, बिहार, पटना के अधिकारियों द्वारा पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया, पेंशन मामलों में सामान्यतः होने वाली त्रुटियाँ, उनके निराकरण के उपाय, वित्तीय नियमों के अनुपालन तथा लेखांकन संबंधी विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पेंशन प्रकरणों के समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निष्पादन पर बल दिया गया।
जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि पेंशन से संबंधित मामलों का शीघ्र एवं त्रुटिरहित निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है। इस प्रकार की कार्यशालाओं से पदाधिकारियों की क्षमता में वृद्धि होगी तथा पेंशनधारियों को समय पर लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
कार्यशाला के दौरान पेंशनधारियों को भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने का अवसर प्रदान किया गया, ताकि उनके लंबित अथवा जटिल मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से वित्तीय प्रावधानों एवं लेखांकन नियमों का पूर्ण अनुपालन करते हुए पेंशन संबंधी मामलों के निष्पादन में विशेष सावधानी बरतने का आह्वान किया गया। District Kishanganj Bihar Education Department JEEVIKA Bihar
#viralpost
#viralreelschallenge
#viralchallenge
#newyork
#2026Goals
#allflowers
#Kishanganj
#DM