इटाढ़ी: सुरौंधा मोड़ के पास पुलिस ने 2 बाइक पर लदी शराब बरामद की, तस्कर गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | May 4, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौंधा मोड़ के पास उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान टीम ने दो मोटरसाइकिलों पर लदी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि बरामद शराब में 37 लीटर विदेशी शराब तथा 12 लीटर देशी शराब शामिल है।