गौनाहा में मारपीट के दौरान युवक की मौत:बैरटवा गांव में बांस से सिर पर वार किया, पत्नी और पांच बच्चे बेसहारा। बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के बैरटवा गांव में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बैरटवा निवासी स्वर्गीय मोहन मांझी के 30 वर्षीय पुत्र निरिप मांझी के रूप में हुई है।