ज्ञानपुर: गोपीगंज में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव से पहले जगह जगह कांग्रेस नेताओं को पुलिस प्रशासन ने लखनऊ जाने से रोक दिया। भदोही जिले के गोपीगंज में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माबुद खान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया ताकि वो लखनऊ न जा सके। पुलिस रात भर उनके घर तैनात रही। इसकी जानकारी माबूद खान ने मांगलवार को रात लगभग दस बजे मीडिया कर्मियों को दी।