ज्ञानपुर: डीएम और एसपी भदोही बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में हुए शामिल, अधिवक्ताओं ने की विभिन्न मांगें
भदोही जिला मुख्यालय स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियन परिसर में मंगलवार को लगभग एक बजे एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरुद्ध त्रिपाठी, डीएम विशाल सिंह और एसपी मीनाक्षी कात्यायन शामिल हुईं। सभी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं से संबंधित आवश्यकताओं पर विचार व्यक्त किए।