ज्ञानपुर: भदोही जिला कारागार का संयुक्त औचक निरीक्षण, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु
जिला जज दुर्ग नारायण सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबिहा खातून, जिलाधिकारी विशाल सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस और जेल परिसर की सघन तलाशी ली गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।