ज्ञानपुर: कोइरौना में झटका मशीन की चपेट में आने से किशोर हुआ घायल
कोइरौना थाना क्षेत्र के नारेपार में फसल की सुरक्षा के लिए खेत के मेंड़ पर लगाए गए झटका मशीन के तार की चपेट में आने से इटहरा गांव निवासी किशोर रजनीश कुमार (16) पुत्र श्रीनाथ घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि रजनीश सोमवार को करीब चार बजे खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। बगल के खेत में झटका मशीन का तार खींचा गया था और तार में विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी।