लखीसराय: मध निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय एवं किऊल स्टेशन पर कड़ी चौकसी
बुधवार को मध निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय एवं किऊल स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विशेष निगरानी एवं चौकसी बढ़ती जा रही है. अपराह्न 12:30 बजे प्रेस से साझा किए गए जानकारी के अनुसार परीक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के स्टेशन पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई.