बिश्रामपुर: प्रखंड समेत जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाएं साइकिल से कर रही आम लोगों को जागरूक
पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड समेत जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाएं साइकिल के माध्यम से आम लोगों को मताधिकार को लेकर जागरूक कर रही है।गुरुवार को बताया जाता है कि कार्यक्रम के तहत सेविका, सहिया सहित अन्य महिलाओं के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली जा रही है।