बिश्रामपुर: विश्रामपुर जनता उच्च विद्यालय के प्राचार्य ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण,शांतिपूर्ण संचालित हो रहा है परीक्षा
बिश्रामपुर नगर परिषद के मध्य में स्थित पल्स टू जनता उच्च विद्यालय में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित किया जा रहा है गुरुवार को विद्यालय प्राचार्य डॉ भोला कुमार राय नूतन ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने सभी परीक्षा कक्षा में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लिया और परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त बताया।