बिश्रामपुर: खुटीसोत नदी तट पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक हुआ घायल,सीएचसी ने प्राथमिक उपचार के उपरांत किया रेफर
गुरुवार को विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटी सोत नदी तट पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिन्हे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सीएचसी विश्रामपुर में लाकर भर्ती करवाया। जहां चिकित्सको ने युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल मेदनीनगर रेफर कर दिया।वही खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।