बिश्रामपुर: गिड़ी के जंगल में लगाई गई कई बीघा में अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने किया विनष्ट
पलामू जिले के पिपराटांड थाना क्षेत्र अन्तर्गत गिड़ी के जंगल में लगाए गए कई बीघा में अवैध अफीम की खेती को आज बुधवार को पुलिस ने विनष्ट किया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गिड़ी के जंगल में लगाए गए कई बीघा में अवैध अफीम की खैती को पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह एवं सशस्त्र बलों के द्वारा विनष्ट किया गया है।