बिश्रामपुर: जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कृषि उत्पादन बाजार समिति बैरिया में उपायुक्त ने किया निरीक्षण
बिश्रामपुर प्रखंड समेत पूरे जिले में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति बैरिया का निरीक्षण किया। उपायुक्त शशि रंजन ने मतगणना केंद्र, बज्रगृह एवं डिस्पैच केंद्र निर्धारण हेतु स्थानीय कृषि उत्पादन बाजार समिति बैरिया और गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का निरीक्षण किया ।