बीना: ग्राम नौगांव में अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग, ट्यूबवेल की मदद से पाया गया आग पर काबू
Bina, Sagar | Sep 19, 2024 रामेश्वर साहू निवासी नौगांव के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से घर में रखा खाने पीने का सामान एवं अन्य सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। वहीं लोगों ने ट्यूबवेल की मदद से आग को बुझाया। गनिमत रही की कोई भी जनहानि नहीं हुई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर डायल सो नंबर आरक्षक अभिषेक कुशवाहा एवं पायलट इमरत सेन पहुंच गए।