डिंडौरी: अमरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, नवीन भवन में महाविद्यालय संचालन की मांग
डिंडौरी जिले के अमरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नवीन भवन में महाविद्यालय संचालित करने को लेकर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से अचानक सड़क मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं । प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाविद्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा है और नया भवन बनकर तैयार है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और सदस्यों ने सड़क जाम किया ।