डिंडौरी: मंडला जिले के देवहारा पंचायत के सरपंच ने डिंडौरी कलेक्टर कार्यालय में वन भूमि सीमा निर्धारण के लिए लगाई गुहार
डिंडौरी कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार दोपहर 12:30 बजे मंडला जिले के ग्राम पंचायत देवहारा के सरपंच ने जनसुनवाई में वन भूमि और राजस्व भूमि निर्धारित करने को लेकर गुहार लगाई । दरअसल सरपंच ने बताया कि सीमा निर्धारित न होने के चलते लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है जिसके चलते जल्द से जल्द सीमा निर्धारित करने को लेकर गुहार लगाई।