पलासी: अररिया के पलासी प्रखंड स्थित बरदबट्टा पंचायत भवन में पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई
Palasi, Araria | Nov 5, 2026 अररिया के पलासी प्रखंड स्थित बरदबट्टा पंचायत भवन में पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में धान अधिप्राप्ति वर्ष 2026-27 के दौरान भाड़ा भुगतान और अन्य लंबित सुविधाओं का मुद्दा उठा। अध्यक्षों ने कहा कि समय पर भुगतान और जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो पैक्स अध्यक्ष संगठन आंदोलन करेगा।