सन्ना: बगीचा वन परिक्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ियों से लदा ट्रक और लोडर जब्त, तस्करी के संदेह में जांच तेज़
Sanna, Jashpur | Nov 5, 2026 जिले में वन विभाग ने लकड़ी की अवैध तस्करी के संदेह में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भारी मात्रा में लकड़ियों से लदे ट्रक के साथ एक लोडर को भी जब्त किया है। पूरा मामला बगीचा वन परिक्षेत्र के लमदरहा पाठ का है, जहां मंगलवार शाम वन विभाग की टीम ने दबिश देकर ट्रक और लोडर को अपने कब्जे में लिया। जब्त वाहनों और लकड़ियों को पंडरापाठ पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया है।