आबू रोड: माउंट आबू में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के आगमन पर भाजपा मंडलध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
माउंट आबू में अपने दो दिवस के दौरे को लेकर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक के आगमन पर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान अक्षय चौहान ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया।