गुना नगर: गुना में निकला मोहर्रम के ताजियों का जुलूस, पुलिस प्रशासन ने किया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गुना में मोहर्रम के ताजियों का जुलूस निकाला गया। पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। बीती रात शहर में गस्त पर निकले ताजिया कर्बला मैदान पर मुकाम करने के बाद वापस ठिकानों पर पहुंचे थे। 17 जुलाई शाम को मोहर्रम के ताजियों का जुलूस शुरू होकर कर्बला मैदान पहुंचेंगे। वापसी में निकला बाजार रपटा पर फातया पढ़ने के बाद जलाशयों में ठंडा किया जाएगा।