गुना नगर: गोपालपुर वार्ड 37 के मुक्तिधाम में व्यवस्थाएं ना होने के लोगों ने लगाए आरोप, वीडियो किया जारी, स्वयं लग रहे तार फेंसिंग
गुना नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 37 गोपालपुर मुक्तिधाम में व्यवस्थाएं ना होने के लोगों ने आरोप लगाए हैं। 17 जुलाई को वीडियो जारी कहा, मुक्तिधाम में पानी की व्यवस्था नहीं है। अंतिम संस्कार के बाद पानी का टैंकर मंगाना पड़ता है। बाउंड्री नहीं है। लोग स्वयं के खर्चे पर खंभे गाड़कर तार फेंसिंग कर रहे हैं। नगर पालिका और पार्षद पर सुनवाई न करने के आरोप लगाए।