गुना नगर: खामखेड़ा में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने आरोपी पर केस दर्ज कराने की लगाई गुहार
गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के खामखेड़ा और आसपास के गांवों के बेरोजगार युवाओं से नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी रामेश्वर बिजौले ने विमानन विभाग में नौकरी दिलाने का वादा करके युवाओं से पैसे ऐंठे और फर्जी ज्वाइनिंग लैटर दिए, जिसमें 42,500 रुपए मासिक वेतन का उल्लेख था। भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर युवाओं को ठगी का एहसास हुआ।