गुना नगर: अकोदा गांव में चार लोगों ने बकरा देने से मना करने पर चाचा-भतीजे को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
बामोरी थाना क्षेत्र के अकोदा गांव में दलित युवक सोनू हरिजन और उसके चाचा गिर्राज हरिजन पर गंभीर हमला हुआ। चार लोगों ने बकरा छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर फरसे से सिर पर हमला कर दिया। घटना के वक्त चाचा-भतीजा जंगल से बकरे चराकर लौट रहे थे। हमलावर राम रतन लोधा और उसके तीन पुत्र थे। गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।