गुना नगर: गुना नगर पालिका को कचरा संग्रहण के लिए मिला ट्रैक्टर लोडर, अध्यक्ष और सीएमओ ने पूजन कर दिखाई हरी झंडी
गुना नगर पालिका क्षेत्र में कचरा उठाने के लिए नगर पालिका को 20 लाख रुपए कीमत का ट्रैक्टर लोडर मिल गया है। 17 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, सीएमओ तेज सिंह यादव ने ट्रैक्टर लोडर का पूजन कर कचरा संग्रहण के लिए हरी झंडी दिखाकर शहर को समर्पित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष धरम सोनी, पाषर्दगढ़ और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।