हज़ारीबाग: हजारीबाग में पुलिस की ताकत बढ़ी, थानों को मिलीं 30 नई डायल-112 गाड़ियां
हजारीबाग जिले में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा 30 नई डायल-112 गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार और अन्य अधिकारियों ने इन वाहनों को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इससे पहले भी जिले को 28 नई डायल-112 गाड़ियां मिल चुकी हैं।